फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चलते ट्रक से चावलों के तीन कट्टे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। लल्यानी रोड पर मंगलवार रात चलते ट्रक से चावलों के कट्टे चोरी हो गए। ट्रक चालक फरदीन निवासी थाना भवन यूपी ने बताया कि वह एसपी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड राइस मिल से चावल के कट्टे लोड करके बंगाल के लिए निकला था। जैसे ही वह गांव लल्यानी से निकला तो गांव के ब्रेकर पर गाड़ी से पीछे दो युवक चढ़ गए। जिन्होंने तिरपाल को काटकर 30-30 किलो के पांच कट्टे नीचे गिरा दिए।
विज्ञापन

कुछ दूरी पर जाकर राहगीरों ने ड्राइवर को इशारे से रोक कर बताया कि तुम्हारे चावलों के कट्टे नीचे फेंक दिए हैं। जब फरदीन गाड़ी रोक कर देखा तो कि दो युवक काले रंग की बाइक पर जिस पर नंबर प्लेट भी नहीं थी तीन कट्टे चावलों से लेकर भाग रहे हैं और दो कट्टे मौके पर ही छोड़कर चले गए हैं। ड्राइर ने तुंरत राइस मिल के मालिक को फोन करके मौके पर बुलाया और 112 नंबर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंच कर मिल मालिक व ड्राइवर ने पुलिस को शिकायत दी। मिल मालिक ने बताया कि आए दिन इस रोड पर ऐसी चोरी की वारदात होती रहती हैं। पहले भी चलते ट्रकों से चावल के कट्टे युवक चोरी कर लेते हैं। उन्होंने विधायक भगवान दास कबीरपंथी को पिछली हफ्ते हुई बैठक में इस समस्या के अवगत करवाया था कि इस रोड पर चोरी की वारदात बहुत होती है। इस पर पुलिस की गश्त और सड़क पर लाइटें लगवाई जाएं। अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें