फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती से 7.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी के एक आढ़ती से 7.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसमें मैसर्स गुरुनानक एग्रो इंडस्ट्रीज के कपूर सिंह और उनका बेटा लखविन्द्र सिंह तथा विक्रम सिंह निवासी गांव रसूलपुर गुहला जिला कैथल शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि असंध के पूर्व विधायक बक्शीश सिंह, बेटे हरप्रीत सिंह और चाचा नरेंद्र सिंह की पार्टनरशिप में फर्म है, जिसका नाम मैसर्ज गुलाब सिंह, बक्शीश सिंह है। यह 151/ए नई अनाज मंडी तरावड़ी जिला करनाल में स्थित है। आरोप है कि अक्टूबर 2018 में तीनों आरोपी आये और उन्होंने कहा कि वे गुरुनानक एग्रो इंडस्ट्रीज के नाम से राइस मिल चलाते हैं। साथ ही जीरी सप्लाई करने का अनुरोध किया। इसके बाद 15 अक्टूबर 2018 से 25 नवंबर 2018 के बीच आरोपियों ने कुल 11,12,24,277 रुपये की जीरी खरीदी, लेकिन उन्होंने उक्त माल के एवज में सिर्फ 4,49,00,000 रुपये ही आज तक अदा किये। टीडीएस और ब्याज आदि का जमा खर्च भी हमने ही अदा किया। ऐसे में अब आरोपियों पर करीब 7,20,78,184 रुपए 31 मार्च 2019 तक बकाया है। कई बार आरोपियों से रकम का भुगतान करने के लिए आग्रह किया गया, लेकिन बदनीयती के कारण उन्होंने पैसा अदा नहीं किया। आरोप है कि मैसर्ज गुरुनानक एग्रो इंडस्ट्रीज का मालिक केवल कपूर सिंह ही है, जबकि गुमराह करने के लिए दोनों बेटों को भी फर्म में पार्टनर बताया गया था। शिकायत में बताया गया कि पैसे वापस मांगने पर आरोपियों की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। तरावड़ी थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें