फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे छीन लेने, घर के सामने पड़ोसी के साथ रहने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/इंद्री। पड़ोसी के साथ गई पत्नी ने जब यह कहा कि वह उसके दोनो बच्चे भी छीन लेगी और उसी के आसपास पड़ोसी के साथ आकर रहेगी तो वह यह बात सहन नहीं कर पाया। इसीलिए सुखविंदर सैनी ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया और अपने ही लाड़लों को अपने हाथों से फंदे पर लटकाकर खुद भी मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन

भादसों गांव के बाशिंदों का कहना है कि सुखविंदर सैनी की शादी करीब आठ साल पहले कुंजपुरा के नसीरपुर गांव की महिला से हुई थी। इस दौरान दो बच्चे भी हुए लेकिन उसकी पत्नी का कुछ महीने पहले पड़ोसी कर्ण वीर से प्रेम प्रसंग हो गया। जब से सुखविंदर की पत्नी पड़ोसी कर्ण वीर के साथ गई थी, तभी से वह बेहद परेशान था। छह साल की बड़ी बेटी कीर्ति व तीन साल का बेटा हिमांशु का पालन पोषण भी उसी के कंधों पर आ गया। यही कारण था कि उसने इलेक्ट्रिशियन का कार्य भी छोड़ दिया था। पत्नी के पड़ोसी के साथ जाने का सदमा उसके लिए बर्दाश्त से बाहर हो रहा था।
परिजनों के अनुसार ऊपर से पत्नी ने उसे धमकी दी कि वह उसके घर के सामने ही आकर रहेगी और उससे अपने दोनों बच्चे भी छीन लेगी। इस धमकी के बाद वह टूट गया। शायद इसीलिए सुखविंदर ने यह निर्णय ले लिया और अपने ही हाथों से अपनी दुनिया को हमेशा के लिए खत्म कर लिया। जैसे ही तीन लोगों के फंदे पर लटकने की खबर फैली गांव में सनसनी फैल गई। लोग सुखविंदर की घर की ओर दौड़ पड़े। जिसने भी दो बच्चों समेत सुखविंदर को फंदे पर लटका देखा उसकी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें