फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम तिथि निकली, पोर्टल की खामियों के कारण नहीं आए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम से पहले आईटीआई में दाखिलों की प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन पोर्टल की खामियों के कारण अंतिम तिथि तक एक भी विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाया। पूर्व पंजीकरण या अस्थायी आवेदन मांगे गए थे, लेकिन दाखिले के लिए आवेदन करने वाले किसी विद्यार्थी के मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं आया तो किसी के परिवार पहचान पत्र की शर्त आवेदन में रोड़ा बनी। ऐसे में एक जुलाई से लेकर अंतिम तिथि 30 जुलाई तक एक भी विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाया। इधर, आईटीआई प्रबंधन को अभी यह भी जानकारी नहीं है कि दाखिले के लिए आगे की प्रक्रिया कैसे चलेगी, कब तक आवेदन किए जा सकते हैं। वे विभाग के शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम पिछले दिनों जारी हो चुका है। जबकि सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम का अभी विद्यार्थियों को इंतजार है। दाखिले के आवेदन के लिए विद्यार्थी के पास अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी के अतिरिक्त इस बार परिवार पहचान पत्र होना भी अनिवार्य किया गया है। जिले में कुल छह आईटीआई हैं। सबसे बड़ी कुंजपुरा रोड स्थित बाबू मूलचंद जैन राजकीय आईटीआई में 33 ट्रेड की 84 यूनिट में 1828 सीटें हैं। जहां दाखिलों के लिए काफी संख्या में विद्यार्थियों को इंतजार है।
विज्ञापन

दूसरे प्रदेशों के विद्यार्थियों को आएगी ज्यादा दिक्कत
परिवार पहचान पत्र अभी प्रदेश में सभी परिवारों के नहीं बने हैं। ऐसे में ज्यादातर विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पा रहे। वहीं उन विद्यार्थियों को दाखिले में सबसे ज्यादा परेशानी होगी, जो दूसरे प्रदेशों के रहने वाले हैं और हरियाणा में रहते हैं, क्योंकि ऐसे परिवारों के भी परिवार पहचान पत्र अभी नहीं बने हैं। सैकड़ों प्रवासी विद्यार्थी दाखिले के लिए हर साल आवेदन करते हैं।
विद्यार्थी बोले, परिवार पहचान पत्र भी नहीं बन रहा
दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाने वाले रोहित, यशपाल और पंकज ने बताया कि उनका परिवार पहचान पत्र नहीं है। ऐसे में वे आवेदन नहीं कर पाए। जब परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए उन्होंने आवेदन किया तो उसका पोर्टल भी नहीं चल रहा था। इधर, छात्रा देवयानी और नैंसी ने बताया कि उनका परिवार पहचान पत्र तो था, लेकिन आवेदन के समय आधार और मोबाइल नंबर डालने के बाद भी ओटीपी नहीं आया।
विज्ञापन

हमने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाया है। विद्यार्थियों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। पूर्व पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थी 10वीं का परीक्षा परिणाम आने के बाद आवेदन की आगामी प्रक्रिया पूरी करेंगे। लेकिन पोर्टल की खामियों के कारण पूर्व पंजीकरण ही नहीं हो पाया। 30 जुलाई के बाद भी पोर्टल चल रहा है। आगे की प्रक्रिया के लिए विभाग के शेड्यूल का इंतजार है।
विज्ञापन

-धर्मेंद्र सिंह, प्रिंसिपल, राजकीय आईटीआई करनाल
राजकीय आईटीआई में इस प्रकार है यूनिट व सीटें
आईटीआई यूनिट सीटें
करनाल 84 1828
महिला करनाल 15 340
असंध 07 144
बल्ला 17 372
निसिंग 31 668
तरावड़ी 06 124
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें