फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग मिल पत्नी ने की थी पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। वार्ड 13 निवासी महेंद्र का नहर से शव मिलने के मामले का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के अनुसार पत्नी रीनू ने ही अपने प्रेमी नड़ाना गांव निवासी राकेश के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने राज उगल दिया है। दोनों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बुढ़नपुर गांवके समीप सोमवार को नहर की साइफन से महेंद्र का शव मिला था। मृतक महेंद्र के भाई संदीप ने पहले ही पुलिस को शिकायत देकर अपनी भाभी के किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ नाजायज संबंधों का आरोप लगाते हुए लापता करने का शक जाहिर किया था। पुलिस ने महेंद्र के संस्कार से पहले ही आरोपी महिला को काबू कर लिया था। जिसमें पुलिस ने महिला से पूछताछ की। जिसमें महेंद्र की पत्नी रीनू ने हत्या से जुड़े सारे राज उगल दिए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रीनू ने बताया कि उसने नड़ाना निवासी अपने प्रेमी राकेश के साथ मिलकर पति महेंद्र की हत्या को अंजाम दिया था। साजिश के तहत पत्नी बीमारी का बहाना बनाकर चार जुलाई की शाम पति को अपने साथ करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए लेकर गई। जो कि लगातार अपने प्रेमी के संपर्क में थी। प्रेमी ने दोनों को काछवा बुलाया। आरोपी महिला व उसका पति बस स्टैंड करनाल से थ्री-व्हीलर में बैठकर काछवा गए। जहां से आरोपी की बाइक पर तीनों बुढ़नरपुर की तरफ पहुंचे। नहर किनारे साजिश के तहत उसे शराब पिलाकर दोनों ने नहर में धक्का दे दिया। जिससे महेंद्र की डूबने से मौत हो गई। उसके बाद वह प्रेमी के साथ करनाल के मेडिकल कॉलेज में दाखिल हो गई। चार दिन बाद वह अपने मायके चली गई और बाद में वापस ससुराल आई।
विज्ञापन

ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान शुरू हुई पहचान
जांच में पता चला कि महिला फोन पर लूडो खेलने की शौकीन थी। आरोपी राकेश भी लूडो खेलता था। फोन पर ही दोनों की कुछ दिन बाद चैटिंग शुरू हो गई थी। फिर वे आपस में कई बार मिले। निसिंग थाना प्रभारी अजायब सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला से पूछताछ की तो उसने प्रेमी संग मिलकर पति को नहर में फेंकने की बात स्वीकार की। आरोपी की बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें