जीटी रोड पर निर्मल कुटिया चौक के समीप शुक्रवार रात को ट्रक ने सड़क पर खड़ी पिकअप गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी सड़क पर पलट गई और उसमें रखे गमले टूट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे किया। पिकअप के ड्राइवर ने बताया कि वह यूपी से गमले लेकर कुरुक्षेत्र जा रहा था। जीटी रोड पर निर्मल कुटिया चौक के समीप उसकी गाड़ी का टायर फट गया। गाड़ी को साइड में करने के लिए वह मदद मांगने के लिए सड़क पर खड़ा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आए ट्रक ने उसकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी गाड़ी पलट गई।
बाक्स
सर्विस लेन पर पलटा ट्रक
वहीं दूसरी ओर जीटी रोड पर अल्फा सिटी के समीप एक ट्रक संदिग्ध हालात में सर्विस लाइन के समीप गड्ढे में जाकर पलट गया। इस हादसे में बिजली का खंभा भी टूट गया। इससे उस क्षेत्र की बिजली भी प्रभावित रही।