फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने आरा मशीन की सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार को विश्वकर्मा कॉलोनी स्थित टिंबर की दुकान पर चल रही एक आरा मशीन को सील किया है। मशीन बिना लाइसेंस लिए ही चलाई जा रही थी। आगामी कार्रवाई वन विभाग की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक राज सिंह ने बताया कि टीम ने सूचना के आधार पर राजेश मिल पर छापा मारा। आरा संचालक टिंकू ने दो मशीन लगाई हैं। एक वर्टिकल है और दूसरी हॉरिजेंटल। आरा संचालक के पास हॉरिजेंटल मशीन का लाइसेंस नहीं है। यह मशीन अवैध रूप से लगाई मिली। इस पर मोटर भी लगी थी। जिसके चलते इस मशीन को सील कर दिया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अब सील लगाने के बाद जुर्माना भी विभाग की ओर से लगाया जाएगा। विभागीय नियम के तहत आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें