फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन दिन से खिल रही धूप, ठंड से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। बीते तीन दिन से धूप खिलने से दिन में ठंड कम हो गई है और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को भी सुबह से शाम तक धूप खिली। अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते 18 जनवरी से ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यह तापमान 20 डिग्री से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 25 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 21 जनवरी को आंशिक बादल छाने व उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 22 से 24 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन 24 जनवरी रात्रि से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आने की भी संभावना बन रही है। जिससे 25 जनवरी से राज्य में ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें