फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक से चूकी मां को बेटे ने दुलारा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। खेल में जीतने के लिए सब खेलते हैं लेकिन कई खिलाड़ी हारकर भी जीत जाते हैं। कुछ ऐसा ही कर्ण स्टेडियम में शॉटपुट प्रतियोगिता के दौरान देखने को मिला। हाथ में चोट के बावजूद करनाल की संगीता डबास ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पहले प्रयास में बेहतर करने के बाद दूसरे प्रयास में कुछ अंतर से पदक से चूक गईं। तभी बेटे से किया वादा याद आते ही निराशा हावी हुई और उनके आंसू फूट पडे़। यह देख उन्हें उनके बेटे ने दुलारा और सांत्वना दी। उसकी प्यार भरी बातें सुनकर वह हारकर भी जीत गईं।
विज्ञापन

संगीता के दत्तक पुत्र डॉ. कृष्णा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए मां चार माह से कड़ा अभ्यास कर रही थीं। अचानक एक दिन हाथ में फैक्चर आ गया। इसके बावजूद वह जुटी रहीं। हम लोग आए दिन उनसे कहते थे- ‘मां अब रहने दो। आपकी उम्र हो गई है।’ तब वह कहती थीं- ‘‘जब तक मेरे अंदर ताकत है, मैं बेटे से पीछे नहीं रहना चाहती।’
संगीता डबास पेशे से शिक्षक हैं और शिक्षा विभाग करनाल में कार्यरत हैं। वह राष्ट्रीय स्तर की कब्बडी और शॉटपुट की खिलाड़ी रही हैं। उनकी दो बेटी व एक बेटा हैं वहीं पति वीरेंद्र सिंह नीलोखेंडी आईटीआई में प्लेसमेंट सेल में कार्यरत हैं। डॉ. कृष्णा ने बताया कि पहले वह शामगढ़ के सरकारी स्कूल में शारीरिक प्रशिक्षक के पद पर थीं। तब मैं वहां पढ़ाई करता था। पिता वैद्य हैं और हमारा बड़ा परिवार था। मजबूरी में मुझे पढ़ाई छोड़नी पड़ी। तब संगीता मां ने मेरी मदद की और मुझे गोद ले दिया। वह पिछले चार साल से हर माह 1000 रुपये मेरे खाते में भेजती हैं। हालांकि अब मैं चंडीगढ़ पीजीआई में वैज्ञानिक के तौर पर कार्य कर रहा हूं लेकिन वह कहती हैं- जब तक मेरी सामर्थ्य है, पैसा भेजती रहूंगी।

50: अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर से शॉटपुट इवेंट में प्रतिभाग क?

विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें