फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिस से मारपीट कर बंदी को छुड़ा ले गए

Tue, 25 Jul 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कबूतरबाजी के मामले में ठगी के रुपये बरामद करने के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए आरोपी को कुछ युवक पुलिस से मारपीट कर छुड़ा ले गए। जेल में बंद आरोपी को पुलिस रविवार को प्रोडक्शन वारंट पर रेलवे रोड स्थित जैन मार्केट उसके कार्यालय लेकर आई थी।
इसी दौरान वहां कुछ युवक आए और पुलिस से मारपीट करते हुए आरोपी को भगा ले गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी गठित करते हुए सदर चौकी के एएसआई और मुख्य सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

कुंजपुरा के डेरा बड़ा गांव निवासी आरोपी गुरलाल सिंह चहल ने संडीर के रहने वाले शिकायतकर्ता जसविंद्र कौर संडीर के बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना बुटाना में धारा 406, 420, 506, 120 बी, 24 इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेजा था। आरोपी ने निसिंग के अमरजीत कौर के बेटे से भी विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ करनाल शहर थाने में वर्ष 2020 में धारा 406, 420 और 24 इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इसी मामले में आरोपी को जांच में शामिल करने और ठगी की रकम बरामद करने के लिए एएसआई राधेश्याम पुलिस चौकी सदर बाजार की अध्यक्षता में टीम ने आरोपी को कोर्ट से 21 जुलाई को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया था और तीन दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी को रेलवे रोड जैन मार्केट स्थित उसके कार्यालय पर पुलिस रिकवरी के लिए लेकर गई। वहां पर आरोपी का रिश्तेदार निरवैर सिंह मौजूद था। कार्यालय की दराज से पुलिस 50 हजार रुपये बरामद कर गिन रही थी। इसी दौरान दो-तीन युवक आए और पुलिस से मारपीट कर आरोपी को भगा ले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरलाल के पिता दलजीत सिंह, गुरलाल का भाई साहब सिंह और अन्य ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि इस मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। रिमांड से फरार आरोपी गुरलाल सिंह चहल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें