फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य एथलेटिक्स में छाए कर्णनगरी के खिलाड़ी

विज्ञापन
62: स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ एथलीट कोच सतीश।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय सातवीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में कर्णनगरी के 40 एथलीटों ने हिस्सा लिया। जिसमें पहले दिन दो स्वर्ण सहित नौ पदक हासिल किए। वहीं, प्रतियोगिता के समापन तक सात स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य सहित कुल 15 पदक झटके। सिमरन ने दो स्वर्ण, खुशी, सुनील, अनिल, कृष, केविन ने एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किया। अन्य आठ खिलाड़ियों ने चार रजत और चार कांस्य पदक जीते।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राज कुमार मिटान ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन हुई 800 मीटर महिला दौड़ में कर्ण नगरी के खिलाड़ियों ने क्लीन स्वीप करते हुए सिमरन ने स्वर्ण, विजेता ने रजत और गंगा ने कांस्य पदक जीते। इस चैंपियनशिप में हरियाणाभर से अंडर -14, 16, 18 और अंडर-20 के लगभग दो हजार महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर, कर्ण स्टेडियम के कोच सतीश पंघाल और ऋषि कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदक जीतने के बाद बढ़ी पाबंदी हटाने की मांग
रोहतक में आयोजित हुई नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के हेप्टाथलान इवेंट में जिले के दो खिलाड़ी अंडर-16 में कृष ने स्वर्ण और अंडर-20 में केविन ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कर्ण स्टेडियम में लंबे समय से एथलेटिक्स के कई इवेंट पर पाबंदी के बाद भी खिलाड़ी पदक ला रहे हैं। ऐसे में फिर एक बार पाबंदी हटाने की मांग को लेकर पदक विजेता जिले के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।
ये रहे खेल परिणाम
अंडर-20, 800 मीटर महिला दौड़ में सिमरन- स्वर्ण, विजेता- रजत, गंगा- कांस्य
अंडर-20, 1500 मीटर महिला दौड़ में सिमरन- स्वर्ण, विजेता- रजत
अंडर-20, 3000 मीटर महिला दौड़ में खुशी- स्वर्ण
अंडर-20, 400 मीटर पुरुष दौड़ में सुनील- स्वर्ण
अंडर-20, डिस्कस थ्रो पुरुष में अनिल- स्वर्ण
अंडर-16, हेप्टाथलान इवेंट में कृष- स्वर्ण
अंडर-20, हेप्टाथलान इवेंट में केविन- स्वर्ण
अंडर-14, बॉल थ्रो पुरुष में ओम बत्तन- रजत
अंडर-14,हाई जंप महिला में कशिश- रजत
अंडर-16, 800 मीटर पुरुष दौड़ में अमित- कांस्य
अंडर- 20, 800 मीटर पुरुष दौड़ में अंकुश- कांस्य
अंडर-18, 200 मीटर पुरुष दौड़ में अजय- कांस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें