07....बिजली विभाग में खड़ा पंडित जी से ठगी करने वाला व्यक्ति। नीले शर्ट में। संवाद
आरोपी ने खुद को बताया बिजली बोर्ड का कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अनाज मंडी बिजली बोर्ड कार्यालय में बिल जमा करवाने आए व्यक्ति से ठगी कर ली। आरोपी खुद को बिजली बोर्ड का कर्मचारी बता 17 हजार रुपये लेकर फोटो कॉपी कराने का बहाना बनाकर भाग निकला। पीड़ित ने मामले की जानकारी बिजली निगम के अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
पुरानी अनाज मंडी निवासी दीपक पांडे ने बताया कि वह 17 मई को बिजली का बिल जमा कराने अनाज मंडी स्थित कार्यालय में पहुंचा तो एक युवक आया और खुद को बिजली बोर्ड का कर्मचारी बताने लगा।
आरोपी ने कहा कि वह उसका बिल आसानी से जमा करा देगा। लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आरोपी पीड़ित को बिजली कार्यालय के अंदर लेकर गया और बिजली का बिल व 17000 रुपये ले लिए। फिर बोला कि वह बिल की फोटो कॉपी कराकर आता है। पीड़ित व्यक्ति आरोपी का इंतजार करता रहा, लेकिन आरोपी रुपये लेकर भाग निकला। आरोपी जब नहीं लौटा तो पीड़ित ने अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
सीसीटीवी में नजर आया आरोपी
पुलिस बिजली बोर्ड कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके। सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित से आरोपी बातचीत करता हुआ नजर आ रहा है। बाद में फोटो कॉपी का बहाना बनाकर रुपये लेकर भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।