फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में मजदूर की मौत, शव मार्ग पर रख लगाया जाम

विज्ञापन
1211..... मजदूर की मौत के बाद दादा खेड़ा चौक पर जाम लगा पुलिसकर्मी से बहस करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
- खेड़ा चौक के पास सुबह हाइड्रा मशीन ने मारी बीजना को टक्कर, पुलिस ने हटाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। खेड़ा चौक के पास हाइड्रा मशीन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां खड़े मजदूर भड़क गए और शव को मार्ग पर रखकर करीब पौने घंटे तक जाम लगा दिया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। जब यातायात व्यवस्था बाधित हो गई तो मौके पर पुलिस ने पहुंचकर हंगामा करने वाले मजदूरों को वहां से हटाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना वीरवार सुबह करीब आठ बजे की है। बीजना निवासी अजीत सिंह खेड़ा चौक पर मजदूरों के साथ खड़ा हुआ था। इसी दौरान हाइड्रा मशीन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मजदूर भड़क गए और शव को मार्ग पर रखकर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जब लोगों ने मजदूरों से जाम खोलने के लिए कहा तो उनके साथ हाथापाई करने पर उतारू हो गए। जिसके बाद पुलिस ने मजदूरों को खदेड़ा।
विज्ञापन

केस-2
हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत
सवारी को लेकर जा रहे ई-रिक्शा चालक को मॉडल टाउन के पास बाइक चालक ने टक्कर मार दी। चालक के ऊपर ई-रिक्शा चढ़ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मॉडल टाउन निवासी अनिल ई-रिक्शा चलाता था। उसकी चार बेटियां हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

केस-3
कार की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान
गगसीना निवासी धर्मबीर खेतीबाड़ी करता है। वह 17 अप्रैल को खेत से घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक पर गांव के नजदीक पहुंचा कार ने टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग को मूनक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत में सुधार न होने पर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें