फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में विकास की गति तेज : भजन लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

असंध। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज से 10 साल से पहले कांग्रेस के राज में हरियाणा की तस्वीर बदतर थी, लेकिन 10 साल पहले जैसे ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी तो हरियाणा अपने विकास की रफ्तार तेज करके आगे बढ़ने लगा। भाजपा की सरकार आने के बाद हरियाणा में अभूतपूर्व विकास हुआ। वह शुक्रवार को असंध विधान सभा क्षेत्र के जुंडला में भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र राणा के समर्थन में जनआशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में हरियाणा ने प्रगति की राह पकड़ी है और हरियाणा का लगातार विकास हुआ है। यह विकास इसी तरह आगे बढ़ता रहे, इसके लिए अब की बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर हैट्रिक लगाने का काम करना होगा। वर्ष 2014 के बाद देश में विकास की गति, देश का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शर्मा का लोगों ने पगड़ी पहनाकर, शॉल व गदा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, भारतीय संस्कृति और विचारधारा को एक साथ लेकर चलती है। यहां कोई व्यक्ति आधारित नहीं होता है, बल्कि यहां सभी विचारधारा आधारित एवं संकल्प आधारित होते हैं। भाजपा हमेशा सभी को साथ लेकर के चलने वाली पार्टी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प सिर्फ एक होता है और भारतीय जनता पार्टी अपने सनातन और संस्कृति के आधार पर चलती है। हरियाणा में अबकी बार हैट्रिक लगने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें