फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी नहीं देना चाहती भाजपा : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। विधान सभा क्षेत्र इंद्री के कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कंबोज के समर्थन में शुक्रवार को संगोहा-संगोही गांव के ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मंडियों में धान पहुंच रहा है, ऊपर से मौसम खराब है लेकिन भाजपा सरकार किसानों को एमएसपी देना नहीं चाहती है। किसानों को औने पौने दामों पर धान बेचना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार को बदलना होगा। कांग्रेस में किसानों, जवानों और पहलवानों सहित सभी को सम्मान मिलेगा। परेशान करने वाले पोर्टलों को बंद किया जाएगा। भाजपा जानबूझकर किसानों को एमएसपी से दूर रखना चाहती है। हर फसली सीजन में किसानों के साथ भाजपा यही खिलवाड़ करती है। इसलिए अब किसान एकजुट होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि आप मेरे कहने पर इंद्री से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कंबोज को विजयी बनाकर भेज दो। मैं आपके कहने पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना दूंगा। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने जनता को परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी और मेरी फसल-मेरा ब्योरा जैसे पोर्टलों के घोटालों में उलझाकर रख दिया है। कांग्रेस किसानों को एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाएगी और गैर-जरूरी व घोटालों को बढ़ावा देने वाले पोर्टलों को बंद करेगी। हुड्डा ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस के 10 साल का भी राज देखा और अब भाजपा का राज भी देख लिया। कांग्रेस कल्याणकारी योजनाएं देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें