निर्माण कंपनी केसंवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। निर्माण कंपनी के मालिक ने एक व्यक्ति पर 32.50 लाख रुपये की एस्केलेटर मशीन हथियाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि जब वह अपनी मशीन मांगता है तो आरोपी पुलिस में कार्यरत अपने भाई का रौब दिखाता है। एसपी गंगाराम पूनिया से शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
गांव खेड़ी मानसिंह निवासी परमिंद्र सिंह ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने सेक्टर-7 निवासी अभलीष कुमार से 2017 में एक एस्केलेटर मशीन को 32.50 लाख रुपये में खरीदा था। 2018 में मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद अभलीष मशीन को अपने साथ ले गया। बार-बार मांगने पर भी अभलीष ने मशीन वापस नहीं की। उन्हें जानकारी मिली कि मालिक ने मशीन को बेच दिया है। उन्होंने आरोपी से इस संबंध में पूछा तो वह हरियाणा पुलिस में कार्यरत अपने भाई राजेश के नाम पर रौब दिखाने लगा। उसे धमकी दी कि यदि कहीं शिकायत की तो उसके हाथ-पैर तुड़वा देगा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।