फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वकील बोले, पाकिस्तान को मिल रहा करारा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर बार काउंसिल हरियाणा व पंजाब के निर्देश के क्रम में करनाल में भी वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। जिन लोगों पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं, सिर्फ उनको पेश किया गया और आगे की तारीख ले ली गई। हाईकोर्ट के आदेश पर 10 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत भी स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन



भारतीय सेना की कार्रवाई सराहनीय
अधिवक्ता प्रहलाद चौहान ने बताया कि बार काउंसिल हरियाणा व पंजाब के आदेश पर करनाल कोर्ट में कोई काम नहीं किया गया और भारतीय सेना जिस साहस के साथ सीमा पर तैनात है व पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दे रहीं है। इसके लिए जितनी तारीफ की जाए कम है।


बार काउंसिल का निर्णय सही
अधिवक्ता आशीष ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच जो युद्ध की संभावना बन रहीं है। उसको देखते हुए बार काउंसिल ने काफी सही निर्णय लिया है। भारतीय सेना सीमा पर लगातार पाकिस्तान के हमलों का जवाब दे रही है। इसलिए हम सबको प्रशासन का सहयोग करना होगा, क्योंकि युद्ध कब शुरू हो जाए पता नहीं।
विज्ञापन








सेना दे रही पाक को करारा जवाब

अधिवक्ता कपिल देव ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जो जवाब भारतीय सेना ने दिया है वो काफी अच्छा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्रालय ने सेना के साथ मिलकर पाकिस्तान को बता दिया कि भारत किसी से कम नहीं है। पाकिस्तान लगातार एलओसी पर गोलीबारी कर रहा है, लेकिन भारतीय सेना उसे करारा जवाब दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें