फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास सालों से कब्जे वाली जमीन को दूसरों के नाम कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भंडी गांव में पिछले पचास साल से एक परिवार कृषि कार्य करता आ रहा है लेकिन उसकी जमीन को फर्जी अभिलेखों के आधार पर कुछ लोगों द्वारा अपने नाम करा लिया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कुंजपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भंडी गांव निवासी इस्तकार ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव में उसकी जमीन है, जो उसके व उसके दादा यूसुफ के नाम है। 50 साल से जमीन पर उन्हीं का कब्जा है, वह खेती-किसानी करते आ रहे हैं लेकिन सात अगस्त 2006 को 32 कनाल जमीन को गलत तरीके से गांव के ही संदीप के नाम दर्ज किया गया। इसी इंद्राज को असली अभिलेख बताकर 2015-16 में 16 कनाल जमीन को धर्मपाल व अन्य के नाम दर्ज कर दी गई है। जब नायब तहसीलदार से जानकारी मांगी तो उन्होंने पटवारी को शिकायत भेज दी। पटवारी ने पिछले रिकार्ड को देखकर बताया कि जमीन में उसका नाम ही नहीं है। पूरे मामले में अभिलेखों में छेड़छाड़ करके गलत तरीके से जमीन को दूसरों के नाम दर्ज करने का आरोप लगाया गया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने संदीप व धर्मपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें