फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42. दरबार है सुहाना, खाटू के श्याम का.. पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जुंडला गेट स्थित भाटों मोहल्ले में श्री सांवरिया सेवा समिति की ओर से श्री खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन किया गया। संकीर्तन में बाबा की महिमा का गुणगान हुआ। आशीष स्नेह बंधु के भजनों ‘तेरे हाथों की कठपुतली मैं, तेरे हाथ का झुनझुना’। ‘दरबार है सुहाना, खाटू के श्याम का..’, और आया आया बाबा मैं तेरे दरबार आया.. ’ गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

तरावड़ी की प्रियंका मालरा ने ‘मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा’। ‘कुछ तो है सरकार तेरी सरकारी में, क्या रखा है झूठी दुनियादारी में’। ‘प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश, कलयुग का राजा खाटू नरेश’ गाकर सभी को भोर विभोर कर दिया। नीलोखेड़ी के पंकज अग्रवाल ने गणपति वंदना प्रस्तुत की। शनिवार शाम को पंडित विनोद शास्त्री और पंडित उमेश ने श्रद्धालु बृज भूषण गुप्ता, राजेंद्र, अतुल, मुकेश, दीपक, नितिन, श्रीराम गोपाल और आंशु गुप्ता से जोत प्रचंड करवाकर संकीर्तन का शुभारंभ किया।
नीलोखेड़ी के पंकज ने कोलकाता से लाए गए गुलाब, कमल, गेंदा, चमेली, रजनीगंधा, कोलकाता गुलाब, पुदीना और मेवों की 21 मालाओं से बाबा का शृंगार किया। कार्यक्रम में संगीत सुमित शर्मा ने दिया। इस दौरान आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इधर बजरंग कुंज में किडनी फेल होने से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आयोजित कीर्तन में श्री कुंज परिवार की ओर से तीन लाख एक हजार रुपये की सहायता दी गई। इस अवसर पर अजय मदान, विनय सिंगला, प्रवीण अग्रवाल, यश अग्रवाल, कमल गोयल, प्रवीण वर्मा, राजेश, मुकेश ललित, मुकेश बंसल,अमित गुप्ता, विवेक और अभि गोयल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें