फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्ण पार्क में महिलाओं के लिए शौचालय बनवाएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम कर्ण पार्क में महिलाओं के लिए अलग से आधुनिक आकांक्षी शौचालय बनाएगा। परियोजना में पुरुषों और दिव्यांगजन के लिए भी अलग-अलग सुविधाओं वाले शौचालय बनाए जाएंगे। इस काम पर निगम करीब 36 लाख रुपये खर्च करेगा।
कर्ण पार्क शहर के प्रमुख पार्कों में से एक है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग सैर और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए शौचालय बनाए जाएंगे। इनमें व्हीलचेयर की सुगम आवाजाही, पकड़ने के लिए सपोर्ट रेलिंग और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम का दावा है कि ये आकांक्षी शौचालय साफ-सफाई के उच्च मानकों के अनुरूप होंगे। नियमित सफाई, पानी की उपलब्धता, वेंटिलेशन और लाइटिंग जैसी सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी। निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्माे ने बताया कि परियोजना की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें