किसानों से बात करते केबिनेट मंत्री राजेश नागर । प्रवक्ता
घरौंडा/करनाल। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने शुक्रवार शाम को घरौंडा अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले गेहूं के सीजन को लेकर खरीद प्रबंधों को समय रहते पूरा करें। स्वच्छ पेयजल, सुलभ शौचालय, बिजली, कैंटीन, शेड की व्यवस्था व सड़कों की मरम्मत करवाई जाए। सरसों की खरीद में भी किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें और किसानों को कोई दिक्कत न आने दी जाए।
उन्होंने कहा कि मंडियों से गेहूं उठान के लिए पर्याप्त मात्रा में वाहन उपलब्ध करवाने के लिए टेंडर लग चुका है। जल्दी ही ट्रकों की व्यवस्था सुनिश्चित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बारदाने की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था करवाई जा रही है और सभी खरीद एजेंसियों को भी सरकार की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी तैयारियां जल्द पूरी करेंगे। डीएफएससी मुकेश कुमार और मंडी प्रधान सुखबीर सिंह संधू मौजूद रहे। ब्यूरो