फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डाई हाउस का केमिकल युक्त पानी सड़क पर आया, निकलना हुआ मुश्किल

Sun, 05 Apr 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
सेक्टर-29-टू में सड़क पर जमा केमिकल युक्त पानी। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-29-टू में डाई हाउस का केमिकल युक्त पानी सड़क पर आ रहा है। इससे पूरी सड़क लाल हो गई है। पानी की निकासी के प्रबंध न करने पर सड़क भी कमजोर हो रही है। उद्यमियों ने एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उद्यमी अजय गोयल ने बताया कि सेक्टर-29-टू की मुख्य सड़क आरसीसी की बनाई जा रही है। यहां नाले और सीवर बंद हैं। अधिकारी अब इनका कनेक्शन नहीं कर रहे हैं। इससे सड़क पर डाई हाउस का केमिकल युक्त पानी सड़क पर जमा हो गया है। इसके साथ नाले का दूषित पानी भी सड़क पर जमा हो रहा है। अधिकारी सीवर व नाले की समस्या के समाधान बिना ही सड़क बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पहले सीवर और नाले का निर्माण करना चाहिए। इसके बाद ही सड़क बनाई जाएं। पानीपत डायर्स एसोसिसएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा ने बताया कि अधिकारियों को कई बार समस्या के समाधान की मांग की है। अधिकारियों की अनदेखी से सेक्टर में समस्या बढ़ती जा रही हैं।

सेक्टर-29-टू में सीवर और नालों की समस्या उनके सामने आ चुकी है। वे एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों से बात कर समाधान कराएंगे। सड़क बनाने से पहले सीवर और नाले का काम पूरा होना चाहिए। - कोमल सैनी, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें