पानीपत। भावांतर भरपाई योजना में बागवानी की 11 प्रमुख फसलों के मूल्यों में बढ़ोतरी की है। इससे किसानों को और अधिक लाभ मिलेगा। किसान इसके लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण कर सकते हैं। जिला बागवानी अधिकारी संदीप ने बताया कि सरकार ने टमाटर का 500 से 660 रुपये प्रति क्विंटल रेट, प्याज 650 से 780, फूलगोभी 750 से 880, लौकी 450 से 585, करेला 1350 से 1520, बंदगोभी 650 से 780, हरी मिर्च 950 से 1110, मटर 1100 से 1350, लहसून 2300 से 2580, आलू 600 से 630 और बैंगन का रेट 500 से 650 रुपये प्रति क्विंटल रेट किया है। ब्यूरो