फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहताब विर्क के गीतों पर झूमे श्रोता, तालियों से गूंजता रहा पंडाल

विज्ञापन
The audience danced to the songs of Mehtab Virk, the pandal resonated with applause
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम आफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्टस (निफा) की स्थापना के 21 वर्ष पूरे होने पर डा.मंगलसेन ऑडिटोरियम में संगीत की महफिल सजी। जिसमें पंजाबी गायक मेहताब विर्क अपनी सुरलहरियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ने अपने बेहतरीन गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। उन्होंने मां की ममता और पिता के त्याग पर आधारित गीतों से सभी को भावविभोर कर दिया।
निफा, वॉइस ऑफ इंडिया व क्लैट इंडिया के सहयोग से आयोजित संगीतमय महफिल में जब मेहताब विर्क व अन्य गायक पहुंचे तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। डॉ.कृष्ण अरोड़ा ने जगजीत सिंह की गजल सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया। दिव्यम सोड्डी, चंद्र मेहता, बानी, देव रावत, गोपाल शरण सिंह, अनु बत्रा व लाजपत आदि युवा गायकों की सुरलहरियों ने भी लोगों को दीवाना बनाया। सीजेएम व जिला कानूनी सेवाएं प्रकोष्ठ की सचिव जसबीर मुख्य अतिथि रहीं। विशिष्ट अतिथि डीडीपीओ राजबीर सिंह खुंडिया, पंजाबी गायक मेहताब विर्क, एसपी चौहान, नरिंदर भांबा, डॉ.अनिल सिंघानिया, कुलबीर मलिक, डॉ.संजय वर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला इंटरनेशनल लाइफ़सेवर अवार्ड
चमन लाल सेतिया, राजीव मुकुल, कनिष्क गुप्ता, सचिन गर्ग, अनिल गुप्ता, सोहन सिंह राणा, सरदार तनवीर सिंह, डॉ. अनिल सिंघानिया, शीशपाल राणा, सरदार मनसिमर सिंह, अंशुल पठानिया, भूषण गोयल, सरदार कुलजिंदर मोहन सिंह बाठ, कृष्ण लाल तनेजा, नेत्रपाल रावल, राकेश खन्ना ,राकेश सचदेवा, अंकुर गुप्ता, दिनेश गांधी, प्रदीप कुमार, सरदार हरमीत सिंह हैप्पी, डॉ संजय वर्मा, बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, वॉइस ऑफ इंडिया, भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन, श्री अमरनाथ सेवा मंडल करनाल, पंकज गाबा, नमस्ते भारत फाउंडेशन, गुरु नानक सेवा सोसायटी, मां झंडेवाली सेवा समिति, सहोदय स्कूल कंपलेक्स, लायंस क्लब करनाल, खाटू श्याम कीर्तन मंडल, अभिभावक एकता संघ, दशमेश अखाड़ा, नीमा कुरुक्षेत्र, मनप्रीत दसवंत हेल्पिंग फाउंडेशन कुरुक्षेत्र, निफा कुरुक्षेत्र ,जेसीआई अलाइट निफा तरावड़ी, भारत हेल्थ मिशन, शहीदों के दीवाने निसिंग आदि शामिल रहे।

The audience danced to the songs of Mehtab Virk, the pandal resonated with applause

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें