फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गिरा तापमान, एक और पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, मिलेगी राहत

Thu, 04 May 2023 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पिछले दिनों लगातार आए दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव से लोगों को गर्मी में सर्दी का एहसास हुआ। मौसम खुशनुमा रहा। अभी ऐसा मौसम आगे भी बने रहने की संभावना है, क्योंकि एक और पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह भी हल्की बारिश हुई और दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई लेकिन शाम को मौसम साफ हो गया। इस सप्ताह में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से करनाल में लगातार मौसम परिवर्तनशील रहा है। इस सप्ताह अनाज मंडियों में जरूर कुछ गेहूं भीगा। इसके बाद तेज हुई लिफ्टिंग के बाद तो अब मंडियों में करीब आठ हजार क्विंटल तक ही गेहूं शेष बचा है जो शेडों के अंदर है। इसके अलावा इन दिनों किसी भी फसल को नुकसान नहीं है, गन्ने की कटाई छिलाई चल रही है, जिसमें ये मौसम सहायक सिद्ध हो रहा है।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आईं नमीयुक्त हवाओं के संयुक्त प्रभाव से 27 अप्रैल से तीन मई तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। जिससे दिन के तापमान में सामान्य से लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि रात्रि का तापमान अधिक नहीं गिरा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है, जिसका आंशिक प्रभाव राज्य में दिख सकता है। जिससे सात मई तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। पिछले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चार से पांच मई को भी कई क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई और कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है लेकिन पांच मई रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। जिसके प्रभाव से छह व सात मई को भी राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं के साथ व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें