फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बारिश के बाद तापमान में गिरावट: आज भी बूंदाबांदी की संभावना, 21 तक खुश्क रहेगा मौसम

Wed, 18 Oct 2023 10:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमीविक्षोभ के प्रभाव के कारण हवाओं में बदलाव आया है, जिससे राज्य में 15 से 17 अक्तूबर के दौरान ज्यादातर कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन
बारिश से मौसम हुआ ठंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल कर्णनगरी में सोमवार से शुरू हुई बारिश के बाद तापमान में 6.2 से 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को भी बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी की संभावना है।इसके बाद लगातार 21 अक्तूबर तक मौसम खुश्क रहेगा, जो धान की कटाई के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। वहीं 21 से 23 अक्तूबर के बीच एक बार मौसम के तेवर बदल सकते हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल की मौसम इकाई के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौबीस घंटे में ही अधिकतम तापमान में 6.2 तो न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सोमवार की शाम से लेकर मंगलवार तक कुल 23.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। एनडीआरआई की जिला कृषि मौसम शाखा के वैज्ञानिकों ने बुधवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है, शेष मौसम साफ रहेगा, इसके बाद लगातार 21 अक्तूबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है।

इधर, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमीविक्षोभ के प्रभाव के कारण हवाओं में बदलाव आया है, जिससे राज्य में 15 से 17 अक्तूबर के दौरान ज्यादातर कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अब 21 अक्तूबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 21 अक्तूबर रात्रि से 23 अक्तूबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई व कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें