फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान टूटने पर आत्महत्या करने के मामले में मुआयना करने कुटेल पहुंचे तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। कुटेल गांव में बारिश से मकान धराशायी होने के बाद मालिक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में प्रशासन हरकत में आ गया। बुधवार को तहसीलदार रमेश अरोड़ा, कानूनगो व अन्य कर्मचारी गांव में पहुंचे और टूटे मकान का मुआयना किया। वह रिपोर्ट तैयार करके उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे ताकि इस परिवार को मदद मिल सके।
विज्ञापन

16 सितंबर को बारिश के कारण इस गांव में तीन भाइयों के मकान ढह गए थे। बताया जा रहा है कि इससे आहत होकर नरेश कुमार ने अपने मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। नरेश की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी और वह मकान की मरम्मत करवाने में सक्षम नहीं था। नरेश के आत्महत्या करने के बाद परिजनों ने प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया था। तहसीलदार अरोड़ा ने बताया कि बारिश में मकान गिरने की प्रशासन को किसी ने शिकायत नहीं दी थी। उन्होंने गांव में मौका मुआयना किया है। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें