संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राजीव पुरम की गली नंबर चार स्थित घर में एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर सेक्टर 32 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
कॉलोनीवासी जयप्रकाश ने बताया कि मंगलवार सुबह वह और उसकी पत्नी पूनम देवी दो बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाने गए थे। दोपहर को जब पत्नी व बच्चे घर पहुंचे तो बड़ी बेटी दरवाजे की चौखट की ग्रिल से फंदे पर लटकी थी। वह दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसने किन परिस्थितियों में ऐसा कदम उठाया इस बात का पता नहीं चल सका। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।