फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किशोरी चला रही थी बाइक, टक्कर से घर के बाहर बैठे व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
सतपाल फाइल फोटो
विज्ञापन
करनाल। सावंत गांव में मंगलवार शाम बाइक चलाना सीख रही किशोरी नियंत्रण नहीं रख पाई और बाइक घर के बाहर बैठे 40 वर्षीय सतपाल से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल सतपाल को लोग करनाल के सरकारी अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




प्रारंभिक जांच के बाद बताया गया कि टक्कर लगने से उनका सिर पीछे दीवार से जा टकराया था। बाइक का टायर उनकी गर्दन पर चढ़ गया था। इन्हीं गंभीर चोटों से उनकी मौत हुई।



थाना प्रभारी निगदू सतीश ने बताया कि पुलिस ने मृतक सतपाल के भाई मांगे राम की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायत के अनुसार, हादसा मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे हुआ। सतपाल अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान लड़की बाइक चलाती हुई आई। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सतपाल से जा टकराई थी।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया था। बुधवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। बुधवार को ही प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में जांच की जा रही है। किन परिस्थितियों में हादसा हुआ जांच के बाद ही पता चलेगा।



भाई मांगे राम ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी रोज ही बाइक चलाना सीखने के लिए निकलती थी। मंगलवार को भी वह बाइक चला रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि सतपाल की शादी नहीं हुई थी। वह खेत से काम कर लौटे थे और घर के बाहर बैठकर आराम कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें