फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में प्रतिभा निखार सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शिक्षा विभाग ने एक जून से स्कूलों में छुट्टियाें की घोषणा कर दी हैं। हालांकि टैबलेट के जरिए विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। जिसके चलते वे गर्मी की छुट्टियां मनाने शहर से बाहर नहीं जा सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों के लिए शहर में बाल भवन सहित कई खेल संस्थान और स्कूल समर कैंप का आयोजन कर रहे हैं, जहां बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे।
जिला बाल कल्याण परिषद बाल भवन में ग्रीष्मकालीन शिविर छह से 30 जून तक लगाएगा। इसमें रविवार को छोड़ हर रोज सुबह नौ से एक बजे के बीच विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएंगी, जिसमें नृत्य, गायिकी, ऑडिशन, वाद्य यंत्र, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राइंग, पेंटिंग, योग, जूडो-कराटे, आत्मरक्षा, एरोबिक्स व कैलीग्राफी इत्यादि गतिविधियां कराई जाएंगी। स्लम एरिया, चिल्ड्रन होम और राजकीय विद्यालय के छात्रों को ये गतिविधियां निशुल्क कराई जाएंगी। जबकि सामान्य बच्चों से एक हजार रुपये फीस ली जाएगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मिलेगा नकद पुरस्कार
कैथल रोड स्थित भाखड़ा नहर के गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब में एक से 10 जून तक लगने वाले समर कैंप के खेल प्रशिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया की महामारी के चलते कई परिवारों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए क्लब ने पहली बार नौकायन के समर कैंप का आयोजन करने की पहल की हैं। जो बच्चे गर्मियों की छुट्टियां मनाने शहर से बाहर नहीं जा सकते, वे क्लब में नौकायन, बोटिंग क्नोइंग, कायकिंग और ड्रेगन बोट आदि खेल की बारीकियां सीख सकते हैं। यहां बच्चे कम खर्च पर ही खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा निखार सकते हैं। कैंप में हिस्सा लेने वाले बच्चों के लिए क्लब 18 और 19 जून को ओपन प्रतियोगिता का आयोजन करेगा, जिसमें खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। कैंप में हिस्सा लेने वाले आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का रजिस्ट्रेशन निशुल्क: और अन्य से रजिस्ट्रेशन फीस ली जाएगी।
विज्ञापन

अलग-अलग आयु वर्ग के लिए गतिविधियां तैयार
जिम्नास्टिक वर्ल्ड अकादमी के खेल प्रशिक्षक विकास ने बताया कि राम शरणम आश्रम सामुदायिक केंद्र के पास, सेक्टर-13, ओपीएस विद्या मंदिर के पीछे पांच से 20 जून तक सुबह आठ से नौ बजे के बीच समर कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं, जहां अलग-अलग आयु वर्ग को ध्यान में रखकर गतिविधियां तैयार की गई हैं। जिसमें व्यायाम, नृत्य, सुलेख, तालबद्ध, एक्रोबेटिक्स, एक्रोबिक्स, शास्त्रीय भांगड़ा, हस्तलेखन और सुलेख, बगैर आग के भोजन तैयार करना जैसे सैंडविच, मैंगो, आइस केक, ओरियो बिस्कुट केक, पनीर नाचोस, चॉकलेट बॉल्स, तरबूज पॉप्सिकल्स, बादाम नारियल बॉल्स, फलों का सलाद आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें