संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित गीता विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में कुआला कब्स से लेकर कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों के मध्य में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रेस में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विद्यार्थियों प्राची, हिमानी, आराध्या रितिका, जोया, रूही, हिमांक, गर्वित रियान, सानवी, आदित्य, तेजस मानवी, आशिमा, कृतिका, यशवी लावण्या, मनी, किंजल, रुद्राक्ष, आर्यन रिद्धिमा, सौम्या, महक, चारवी, लक्षिता, समीक्षा, दीवांशी ने गणेश वंदना, चक दे इंडिया, योगा, जुंबा, जीवी एवं गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वार्षिक खेल दिवस का आरंभ मुख्य अतिथि जगजीत आहूजा एवं पुष्पा आहूजा ने किया। विशिष्ट अतिथि अंजू भाटिया को बैज भेंट किया गया। विद्यालय के चेयरमैन एसपी बंसल एवं गीता बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम की शुरुआत की। हेड ब्वॉय जतिन एवं हेड गर्ल समीरा के साथ विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों मशाल लेकर कदम मिलाए।
इस प्रकार प्रतियोगिता का परिणाम
प्रतियोगिता- प्रथम द्वितीय तृतीय
बॉल बैलेंसिंग- आयुष रिशु राघव
फ्रॉग रेस- मोक्ष खुश वैभव
रिंग एंड रिबन रेस- आराधा फरहान सहज
वन लेग रेस- अहाना प्रभलीन रबनूर
बैलून रेस- निगर ऋषिता काव्या
जोकर रेस - कविश भावना विशू
बनी रेस- परी ,यासिर कपिल समाया
रेडी टू स्कूल- आहिल दिव्यांश समर
फ्लैग रेस- भविष्या निधा दिव्या
पिरामिड रेस- अवनी अकुल गुरसीरत
बीच पार्टी- वंश आराध्या माही
हर्डल रेस- समर्थ आरुष पार्थ
हॉप रेस- मोहित अर्णव कुशल
मेकअप रेस- गर्वित वान्या सोनाक्षी