फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र आरुष और चंचल का राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र आरुष और चंचल का राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल के छात्र आरुष जैन और चंचल कौशिक ने बाल विज्ञान कांग्रेस में बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। ये प्रतियोगिता धन्ना भगत पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित की गई। प्रधानाचार्य रीटा गोयल ने बताया कि विभिन्न स्कूलों की 40 टीमों में से तीन टीमों ने अग्रसेन पब्लिक स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और नवीनता का प्रदर्शन करते हुए पदक और प्रमाण पत्र प्राप्त किए।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कक्षा छठी के आरुष जैन और चंचल कौशिक का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों प्रतिभागियों ने नेत्रहीन लोगों के लिए इको शूज तैयार किए हैं, जो विशेष रूप से सेंसर और ब्लूटूथ से जुड़े हैं, जो उनकी मदद करते हैं और उनके रास्ते में आने वाली बाधाओं के बारे में जानकारी देते हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या रीटा गोयल ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें