फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना में छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी/तरावड़ी। नीलोखेड़ी निवासी दो युवक रविवार शाम स्कूटी से कहीं जा रहे थे तभी जीटी रोड पर एक ट्रक के पीछे स्कूटी टकरा गई। जिसमें एक 12वीं के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कल्पना चावला मेडिकल कालेज भेजा गया है।
विज्ञापन

नीलोखेड़ी निवासी अनूप शर्मा का सत्रह वर्षीय बेटा कबीर शर्मा 12वीं का छात्र था। वह अपने साथी कुश के साथ रविवार शाम को करीब पांच बजे स्कूटी लेकर घर से निकला था। परिजनों से कहा था कि वह थोड़ी देर में लौट आएंगे। बताया जा रहा है कि उसके बाद फोन पर परिजनों को सूचना मिली कि उनके बेटे की स्कूटी की ट्रक से टक्कर हो गई है। परिजन मौके पर पहुंचे तो कबीर शर्मा की मौत हो चुकी थी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें