फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बैठक का विरोध करने जा रहे किसानों से हुई धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध (करनाल)। सालवन गांव में रविवार को भाजपा बल्ला मंडल की बैठक को लेकर किसानों ने विरोध जताया। किसान नारेबाजी करते हुए गांव में पहुंच गए। पुलिस ने रास्ते में बेरीकेड लगाकर रोकने का प्रयास किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बीच रास्ते में किसानों की धक्का-मुक्की हुई। गांव में स्थिति तनावपूर्ण न बने एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह, जगदेव पाढ़ा सहित कई नेता अन्य रास्तों से होकर बैठक में पहुंच गए। बैठक खत्म होने तक किसान नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

बैठक का पता चलते ही सैकड़ों किसान सालवन पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गांव के पेट्रोल पंप के समीप रोकने का प्रयास किया और धक्का-मुक्की हुई। किसान हाथ जोड़ते हुए आगे बढ़ते रहे। बाद में जब पूर्व विधायक बख्शीश सिंह वापस जा रहे थे तो कुछ बाइक सवार किसानों ने नारेबाजी की। किसान पूर्व विधायक का विरोध करते हुए जलमाना तक पहुंचे।
किसान नेता सुखविंद्र झब्बर, किसान सभा के जिलाध्यक्ष कुलदीप राणा, छत्रपाल सिंधड़, किसान गन्ना संघर्ष समिति के प्रधान विजेंद्र राणा सालवन, सतबीर कामरेड ने कहा कि किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान के अनुसार जब तक तीन कृषि कानूनों को सरकार वापस नहीं लेगी वे भाजपा के कार्यक्रमों का विरोध जताएंगे। जहां भी भाजपा नेता अपना कार्यक्रम करेंगे वे उसका शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करेंगे। प्रदर्शनकारियों में किसान नेता सुख काहलो, दलविंद्र मट्टू, गुरमुख सिंह, छत्रपाल, विक्रम सिंधड़, संदीप सिंह, रामकुमार, दिलबाग सिंह व अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें