फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा में छात्र ने सहपाठी पर किया चाकू से हमला, अध्यापिका हुई बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा (करनाल)। गांव हरिसिंहपुरा में एक निजी स्कूल में 12वीं के छात्र ने अपनी ही कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने गुप्तांग, टांगें व हाथ पर कई वार कर दिए। वारदात को आरोपी ने अपनी कक्षा में ही अंजाम दिया। जिसे देखकर अध्यापिका बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी छात्र अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर भाग गया। प्रधानाचार्य ने घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रधानाचार्य की शिकायत पर घरौंडा थाना में दो छात्रों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला 18 अगस्त का बताया जा रहा है। दोनों छात्र नाबालिग हैं। बताया जा रहा है कि 8 अगस्त को स्कूल के बाहर दो अन्य विद्यार्थियों का झगड़ा हो गया था तो इन दोनों ने बीचबचाव किया था। इस दौरान दोनों में ही कहासुनी हो गई। फिर 18 अगस्त की सुबह साढ़े 10 बजे चौथा पीरियड शुरू हो चुका था। अध्यापिका बच्चों को पढ़ाने कक्षा में पहुंच चुकी थी। जैसे ही छात्र कक्षा में अपनी बैंच पर बैठा तो पिछले बैंच पर बैठे आरोपी छात्र ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। प्रिंसिपल अशोक कुमार ने छात्र को संभाला और प्राइवेट क्लीनिक में उपचार के बाद करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।
प्रधानाचार्य की शिकायत पर दो विद्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल छात्र का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 17 अगस्त को आरोपी छात्र ने भी घायल छात्र पर मारपीट के आरोप लगाकर शिकायत दी थी। जिसमें तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज है। दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपक कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें