फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एसटीएफ के हत्थे चढ़े दो बदमाश, हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पुलिस की एसटीएफ ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कैथल जिले के चीका कस्बा निवासी अमित उर्फ खौफ और बलराम के रूप में हुई है। दोनों का संबंध भानू प्रताप राणा गैंग और साहिल भागल गैंग से है। पुलिस के मुताबिक दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसटीएफ ने दोनों को रविवार को को उचाना के पास से इन्हें दबोचा है। गिरफ्तारी के समय आरोपियों से एक अवैध 32 बोर पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों अपने सरगनाओं के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में फायरिंग कर दहशत फैलाने की तैयारी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी अमित और बलराम पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें आर्म्स एक्ट, चोरी व ट्रांसफॉर्मर चोरी शामिल हैं। जांच अधिकारी प्रवीन के अनुसार दोनों काफी समय से पुलिस की निगरानी में थे। एसटीएफ इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें