फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 से करनाल में शुरू होगा आंगनबाड़ी वर्कर्स का राज्य स्तरीय पड़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने आंदोलन को तेज करते हुए आंगनबाड़ी वर्कर्स ने 14 फरवरी से सीएम सिटी करनाल में प्रदेश स्तरीय महापड़ाव शुरू करने का एलान कर दिया है। इस दौरान करनाल में प्रदेश भर की सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स आएंगी और जब तक मांगों पर सहमति नहीं बनती तब तक यहीं रहेंगी। इसके साथ ही आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन ने 15 फरवरी तक अपनी हड़ताल बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने आगामी आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा कि सात फरवरी को पीओ कार्यालय पर प्रदर्शन होगा। इस दौरान पीओ को हड़ताल बढ़ाने और आगामी आंदोलन का नोटिस दिया जाएगा। आठ और नौ फरवरी को जिले के सभी विधायकों के आवास या कार्यालयों पर धरने दिए जाएंगे। 10 फरवरी को जिले के सभी 59 सर्कल पर प्रदर्शन होंगे। 11 फरवरी को भाजपा के जिला अध्यक्ष के कार्यालय पर प्रदर्शन होगा।
जिला प्रधान रूपा राणा और सचिव बिजनेश राणा ने कहा कि सरकार 2018 में की गई घोषणाओं को जल्द लागू करे। उन्होंने कहा कि सरकार की ही घोषणाओं को लागू कराने के लिए उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ रह है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें