फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हृदय गति रुकने से एसएसबी के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा/करनाल। एसएसबी के जवान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। जवान जोगिंदर सिंह (37) बसताड़ा गांव का रहने वाला था। जिसका रविवार को शिवपुरी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हलका विधायक हरविंद्र कल्याण सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
सरपंच सुरेश फौजी ने बताया कि बस्ताडा निवासी ईश्वर सिंह का बेटा जोगिंदर 28 मार्च 2008 को भर्ती हुआ था। जोकि इस समय पीलीभीत में सेवाएं दे रहा था। 23 अगस्त को सेना के अधिकारियों ने सूचना दी कि जोगिंदर सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। सेना अधिकारियों के अनुसार ड्यूटी के दौरान जोगिंदर सिंह को सीने में दर्द हुआ और उसे शीघ्र अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह जोगिंदर सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। जोगिंदर सिंह अपने पिता का इकलौता बेटा था। जोगिंदर सिंह की दो बहनें हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। जोगिंदर के दो बच्चे हैं। जोगिंदर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें