बरनाला में प्रेमी जोड़े ने निगला जहर
बेटे को दिल्ली पुलिस में भर्ती कराने के लिए किसान ने पांच लाख रुपये दिए लेकिन न तो उसका बेटा पुलिस में लग पाया और न ही उसके पैसे वापस किए गए। इस कारण किसान मानसिक रूप से परेशान चल रहा था जिससे उसने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही किसान के बेटे की शिकायत पर दिल्ली निवासी दो आरोपी रमेश रेड्डी व राजेश भारद्वाज के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
बता दें कि तीन दिन पहले ही किसान की शिकायत पर कुंजपुरा थाना ने दोनों आरोपियों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया था।
गांव कुंजपुरा निवासी किसान बलजीत ने अपने बेटे कुलदीप को दिल्ली पुलिस में भर्ती कराने के लिए दिल्ली निवासी रमेश रेड्डी व राजेश भारद्वाज को पांच लाख रुपये दिए थे। लेकिन उसका बेटा भर्ती नहीं हो सका। इस पर किसान ने दोनों आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो वे टरकाते रहे। बाद में आरोपियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर किसान ने करनाल पुलिस को ठगी की शिकायत दी थी। आर्थिक शाखा की जांच के बाद कुंजपुरा थाना पुलिस ने तीन दिन पहले ही दोनों आरोपियों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया था। किसान बलजीत पैसे को लेकर काफी परेशान रहता था। इस पर बुधवार रात को किसान ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
तबीयत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। किसान के बेटे कुलदीप की शिकायत पर दिल्ली निवासी रमेश रेड्डी व राजेश भारद्वाज पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का एक और केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं, जल्द ही उन्हें काबू किया जाएगा।