फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था हो गई ध्वस्त, जाम से जूझे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से शुक्रवार को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में महज 24113 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। रोहतक और सोनीपत जिले के इन अभ्यर्थियों में ज्यादातर युवा अपने निजी वाहनों से आए थे। ऐसे में दोनों सत्र में परीक्षा खत्म होने के बाद कई घंटे के लिए शहर जाम में फंस गया। सिपाही पद की परीक्षा से ट्रैफिक पुलिस की स्मार्ट व्यवस्था चरमरा गई। शहर के अलावा नेशनल हाईवे-44 और स्टेट हाईवे पर भी देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में पांच मिनट का रास्ता तय करने में आधे घंटे से भी ज्यादा समय लगा। लोग जाम में परेशान होते दिखाई दिए।
विज्ञापन

सुबह के सत्र की परीक्षा खत्म होने के बाद बस स्टैंड मार्ग पर जाम के कारण इतने हालात खराब हो गए कि व्यवस्था बनाने के लिए सिपाही पद के अभ्यर्थियों के अलावा रोडवेज के कंडक्टर भी सड़क पर खड़े दिखाई दिए। शाम तक स्थिति ऐसे ही बनी रहे तो रेंगते हुए वाहन आगे बढ़े। इधर यातायात पुलिस का दावा है कि वाहनों को जाम जरूर था, लेकिन वाहनों के पहिये नहीं थमने दिए। पुलिस के साथ 70 अतिरिक्त जवानों ने भी व्यवस्था संभाल रखी थी।
मेडिकल कालेज की एंबुलेंस भी 15 मिनट तक फंसी रही
पंचायत भवन रोड पर भी दोपहर को काफी जाम की स्थिति बनी रही। 15 मिनट तक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। इस मार्ग पर मेडिकल कालेज का गेट भी है। एंबुलेंस जाम में न फंसे इसके लिए अलग से सर्विस लेन बनी है लेकिन अग्रसेन चौक पर जाम के कारण चंडीगढ़ मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन

जहां ट्रैफिक लाइटें वहां की स्थिति ज्यादा खराब
शहर में नेशनल हाईवे के नौ चौक समेत कुल 26 चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगी है। परीक्षा खत्म होने के बाद हुई इन्हीं मार्गों पर सबसे ज्यादा स्थिति खराब हुई। लाल बत्ती होने के एक मिनट के दौरान ही एक से डेढ़ किमी तक चौक पर वाहनों की कतार लगी रही। सेक्टर-14 चौक पर राजकीय महाविद्यालय में भी परीक्षा केंद्र था, इसलिए यहां स्थिति ज्यादा खराब रही।
इन जगहों पर रहा ज्यादा जाम-
- रेलवे रोड पर आठ सेंटर होने से भीड़ के चलते रहा जाम।
- नेशनल हाईवे पर सेक्टर-14 और आईटीआई चौक।
- दयाल सिंह कालोनी की तरफ चार केंद्र होने से कुंजपुरा रोड और अस्पताल मार्ग।
- पुराना बस स्टैंड मार्ग, शहर से बाहर जाने के मुख्य मार्ग बलड़ी बाईपास और आईटीआई मार्ग।
पुलिस के 160 जवान शहर के विभिन्न चौराहों और मार्गों पर तैनात रहे। सामान्य दिनों में 90 जवान ड्यूटी पर रहते हैं। परीक्षा के कारण के कारण 70 अतिरिक्त जवान लगाए गए थे। लोगों का भी सहयोग मिला। - राजेंद्र सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें