फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम बंसी बजाते हो, क्यों मुझे बुलाते हो भजन पर झूमे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्याम बंसी बजाते हो, क्यों मुझे बुलाते हो.... भजन पर श्रोता झूम उठे। मौका था श्रीश्याम परिवार करनाल की ओर से डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में आयोजित मस्ती के रंग श्याम बाबा के संग कार्यक्रम का। जिसमें भावपूर्ण नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। गायक पवन गोदियाल और कविता गोदियाल ने खाटू श्याम की महिमा का गुणगान कर झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कविता ने मोर मुकुट प्रभु शीश पे सोहे, प्यारी बंशी मेरा मन मोहे। देख छवि बलिहारी जाऊं, श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं आदि भजन गाए। रविवार की रात सजे बाबा के सुंदर दरबार में पंडित विनोद ने विशेष पूजा के बाद ज्योत प्रज्ज्वलित कराई। बाबा के दर्शन करने के लिए शहर के गणमान्य व्यक्ति पहुंचे।
राधा कृष्ण फूलों की होली, शेषनाग के साथ भगवान श्रीकृष्ण का युद्ध विशेष आकर्षण रहे। श्रीश्याम परिवार करनाल के प्रमुख सेवक अविनाश बंसल ने कहा कि श्याम बाबा की कृपा अपरंपार है। वह सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। कलियुग में वह पूरी सृष्टि के लिए हारे का सहारा हैं। अब 14 नवंबर को भव्य कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। मौके पर मेयर रेणुबाला गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, करनाल व्यापार मंडल के चेयरमैन नरेंद्र बांभा, संस्था के संरक्षक पदम सेन गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें