संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। कालरम गांव में एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जिसको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है लेकिन हालत नाजुक होने से उसे करनाल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच कर रही है।
कालरम निवासी जगदीश गांव के बस स्टैंड पर टायर पेंचर की दुकान चलाता है। घायल के बेटे नरेंद्र ने बताया कि दोपहर बाद एक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और उसके पिता पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उनके पिता घायल हो गए। दुकानदार को घायल अवस्था में ग्रामीणों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने से करनाल रेफर कर दिया है। घायल दुकानदार के बेटे के अनुसार हमलावर ने उसके पिता से नकदी भी छीनी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।