फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10. इंपैक्ट : सीवरेज लाइन डालने का काम फिर शुरू, ठेकेदार को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कैथल रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास राजीव कॉलोनी में दो माह से अधर में लटका सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। ठेकेदार के कर्मचारियों ने बिछी लाइन को ढकने के साथ-साथ गड्ढों में सीवरेज होल बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। वहीं काम में लापरवाही बरतने पर नगर निगम आयुक्त ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है। जिसमें उन्हें एक सप्ताह में काम में तेजी लाते हुए पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
दो माह से काम ठप होने व लोगों की परेशानी को अमर उजाला ने पांच और आठ फरवरी के अंक में प्रमुखता से उजागर किया था। जिस पर उपायुक्त निशांत कुमार यादव और नगर निगम आयुक्त डॉ. मनोज कुमार ने संज्ञान लिया। उपायुक्त ने इस पर तुरंत कार्यवाही के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए। अब निगम आयुक्त ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया। नोटिस जारी होते ही ठेकेदार के कर्मचारियों ने मंगलवार को काम शुरू कर दिया। हालांकि अभी केवल मुख्य गली में सीवरेज होल बनाया गया और खुले पाइप को ढका गया है।
विज्ञापन

मकान तक छोड़कर जाने लगे थे लोग
राजीव कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था बेहतर करने का सपना दिखाकर नवंबर माह में यहां 20 लाख की लागत से नई सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था लेकिन दो माह से यह काम ठप था। पहले बरसात शुरू होने के कारण काम रुक गया। फिर ठेकेदार बीमार होने के बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया। यहां की गलियां पांच-पांच फीट तक खोदी गई हैं। दो दिन की बारिश के बाद कीचड़ से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया था। कई लोगों ने यहां अपने घर को ताला लगाकर दूसरी जगह मकान किराये पर ले लिया है तो किसी ने बच्चों की शादी की तारीख आगे बढ़ा दी है। यहां सात गलियों के करीब 250 से ज्यादा घरों में रहने वाले लोग परेशानी से गुजर रहे थे।
लोगों को कोई समस्या नहीं आने देंगे। हालात की जानकारी मिलते ही मैंने नगर निगम आयुक्त को इससे अवगत करवा दिया था। उन्होंने भी कार्यवाही की है। लोग धैर्य रखें। ठेकेदार के बीमार होने के कारण कुछ समस्या आई है लेकिन सीवरेज लाइन डलने के बाद क्षेत्र के लोगों को परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन

- निशांत कुमार यादव, उपायुक्त
काम में तेजी लाकर जल्द पूरा करने के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। ठेकेदार बीमार है लेकिन उनके कार्यालय के कर्मचारी और मजदूरों को काम पूरा करना होगा। एक सप्ताह में काम में तेजी लाने के लिए कहा है। हालांकि काम शुरू हो गया है। लोगों की समस्या हमारे संज्ञान में है।
- डॉ. मनोज कुमार, आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें