फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का ज्ञान जांचने के लिए होगी सेट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों का ज्ञान जांचने के लिए 15 दिसंबर से सेट-3 (विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा) की परीक्षा शुरू होगी। इसको लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्देश और डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षा 23 दिसंबर तक चलेगी। हालांकि पहली व दूसरी कक्षा की परीक्षा स्कूल लेवल मौखिक ही ली जाएगी। जबकि अन्य सभी कक्षाओं की ऑफलाइन परीक्षा आयोजित होगी। लेकिन प्रदूषण की स्थिति और कोरोना के मामले सामने आने के बाद विभाग ने ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प भी विद्यार्थियों को दिया है। इसके लिए विद्यार्थी को अभिभावकों की अनुमति लेनी होगी और ऑफलाइन परीक्षा के दौरान कोरोना सुरक्षा के मानकों का पालन करना होगा। जिले के 779 सरकारी स्कूलों में डेढ़ लाख से ज्यादा विद्यार्थी पहली से 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिका सील बंद करके अधिकारियों को भेजेंगे
सरकारी स्कूलों में होने वाली सेट-3 की परीक्षा एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर आयोजित की जा रही है। उन्हीं की ओर से प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे। प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं की सीडी सभी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी व मौलिक शिक्षा अधिकारी को सील बंद लिफाफे में एससीईआरटी द्वारा भेजी जाएगी। जिला स्तर पर इसे प्रिंट कराया जाएगा। इसके छपाई, पैकिंग, वितरण आदि खर्च के लिए पांच लाख रुपये की राशि जारी की जाएगी।
विभाग ने जारी की डेटशीट
- कक्षा तीसरी की 16 को हिंदी, 18 को गणित, 20 को अंग्रेजी व 22 दिसंबर को ईवीएस की परीक्षा होगी।
- चौथी कक्षा की 15 को गणित, 17 को हिंदी, 18 को ईवीएस व 21 दिसंबर को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
- पांचवीं कक्षा की 15 को अंग्रेजी, 17 को गणित, 20 को ईवीएस व 22 को हिंदी की परीक्षा होगी।
- छठी कक्षा की 15 को साइंस, 17 को गणित, 18 को हिंदी, 20 को संस्कृति, उर्दू, पंजाबी, 21 को सोशल साइंस, 22 को अंग्रेजी व 23 दिसंबर को ड्राइंग, होम साइंस, म्यूजिक की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

- सातवीं कक्षा की 15 को गणित, 16 को सोशल साइंस, 17 को हिंदी, 18 को साइंस, 20 को अंग्रेजी, 21 को संस्कृति, उर्दू, पंजाबी व 22 को ड्राइंग, होम साइंस, म्यूजिक की परीक्षा होगी।
- आठवीं कक्षा की 15 को अंग्रेजी, 16 को ड्राइंग, होम साइंस, म्यूजिक, 17 को गणित, 18 को सोशल साइंस, 20 को साइंस, 22 को संस्कृति, उर्दू, पंजाबी व 23 को हिंदी की परीक्षा होगी।
- नौंवी कक्षा की 15 को अंग्रेजी, 16 को संस्कृति, उर्दू, ड्राइंग, पंजाबी, एनएसक्यूआइ, पीएचई, 18 को साइंस, 20 को हिंदी, 21 को सोशल साइंस व 23 दिसंबर को गणित की परीक्षा होगी।
- दसवीं कक्षा की 16 को अंग्रेजी, 17 को हिंदी, 20 को साइंस, 21 को संस्कृति, उर्दू, ड्राइंग, पंजाबी, एनएसक्यूआइ, पीएचई, 22 को गणित व 23 दिसंबर को सोशल साइंस की परीक्षा होगी।
- 11वीं की 15 को अंग्रेजी (हाफ छुट्टी से पहले), होमसाइंस व इकोनामिक्स की (हाफ छुट्टी के बाद), 17 को समाज शास्त्र, रसायन विज्ञान, बिजनेस स्टडी , संस्कृति, पंजाबी व उर्दू , 20 को एनएसक्यूएफ, कंप्यूटर साइंस व भूगोल, 21को फिजिक्स, इतिहास व अकाउटेंसी व हिंदी , 23 दिसंबर को गणित, बायोलाजी, राजनीतिक विज्ञान, पब्लिक एडमिन व फाइन आर्ट, म्यूजिक व मनोविज्ञान होगी।
- 12वीं कक्षा की 15 को गणित, बायोलाजी, राजनीतिक विज्ञान, पब्लिक एडमिन व संस्कृति, पंजाबी व उर्दू , 16 को अंग्रेजी व बाद में हिंदी, 18 को समाज शास्त्र, रसायन विज्ञान, बिजनेस स्टडी , होम साइंस व इकोनामिक्स , 20 को फाइन आर्ट, म्यूजिक व मनोविज्ञान , कंप्यूटर साइंस व भूगोल , 22 दिसंबर को फिजिक्स, इतिहास व अकाउटेंसी व एनएसक्यूएफ की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें