फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गहने, नकदी और सामान पार, थाने के समीप वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। रामनगर थाने के समीप एक पेंटर के घर से सोने के गहने और अन्य सामान चोरी हो गया। वहीं इसी सड़क की 200 मीटर दूरी पर सीएम कैंप हाउस भी है। ऐसे में पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल उठ रहे हैं। रामनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजू ने बताया कि दो दिन पहले उनकी रिश्तेदारी में एक व्यक्ति का निधन हो गया था तो वह पत्नी कांता के साथ सुबह करीब छह बजे सोनीपत चला गया था। वहां पर बेटी की तबीयत खराब होने पर वह घर नहीं आ पाए। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि उनके घर में चोरी हो गई है। वह घर आए तो घर के दरवाजे का ताला तोड़ा गया था।
विज्ञापन

अलमारी व पेटी का ताला तोड़कर सारा सामान बाहर बिखरा था। जिसमें से सोने के गहने और करीब 900 रुपये की नकदी गायब थी। गैस के दो सिलिंडर भी चोरी हो गए। जब उन्होंने पड़ोस में सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वहां पर एक व्यक्ति उनके घर में घुसता और सिलिंडर रेहड़ी में ले जाता दिखाई दे रहा है।
थाने में सूचना मिली थी कि एक घर में चोरी हुई है। मौके पर जाकर जांच की गई। सीसीटीवी कैमरे में चोर दिखाई दे रहा है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
सतपाल सिंह, थाना प्रभारी, रामनगर
दो मोबाइल गायब
दो जगहों से चोर मोबाइल ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव शेरपुर कलां लुधियाना, पंजाब निवासी मनमोहन ने बताया कि 10 दिसंबर की सुबह सात बजे उसने सीएनजी दफ्तर में मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था जहां से कोई व्यक्ति ले गया। तरावड़ी निवासी गौरी शंकर ने बताया कि नौ दिसंबर की रात करीब एक बजे वह मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर सो गया था। करीब दो बजे आंख खुली तो मोबाइल वहां से गायब था।
विज्ञापन

निर्मल कुटिया में खाना खाने गया, ई-रिक्शा ले गया चोर
सेक्टर-13 स्थित निर्मल कुटिया में खाना खाने गए एक व्यक्ति का ई-रिक्शा चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शास्त्री नगर निवासी महेश ने बताया कि 10 दिसंबर को उसने बस स्टैंड से सवारी ई-रिक्शा में बैठाई थी और निर्मल कुटिया चौक पर उतारी। इसके बाद उसने ई-रिक्शा निर्मल कुटिया के सामने खड़ी कर दी और खाना खाने चला गया। जब खाना खाकर वापस आया तो ई-रिक्शा गायब था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें