पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने चरस, सुल्फा के साथ एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी से 465 ग्राम चरस, सुल्फा बरामद किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के एसआई सुभाष चंद ने बताया कि 25 दिसंबर को उनकी टीम हांसी चौक, करनाल पर मौजूद थी। सूचना मिलने पर हांसी रोड गली नंबर 12 से आरोपीउदयवीर राणा निवासी सदर बाजार को पकड़ लिया। आरोपी से 465 ग्राम चरस-सुल्फा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी काफी समय से सस्ते दाम पर चरस खरीदने व महंगे दाम पर बेचने का काम करता है। आरोपी ने खुलासा किया कि वह चरस हिमाचल के एक व्यक्ति से दो हजार रुपये प्रति तोला के भाव में मंगाई थी। जिसको करनाल के अलग-अलग एरिया में चार हजार रुपये प्रति तोले तक के हिसाब से सप्लाई करता था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।