फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से सुरक्षा गार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। वाहन के इंतजार में सड़क पर खड़े सेलर के सुरक्षा गार्ड को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को पोपड़ा गांव निवासी जगदीप ने बताया कि सावरिया इंफ्रा फैक्टरी के मालिक की गाड़ी पर वह चालक है। उसके पिता सूबे सिंह चमन लाल सेतिया राइस सेलर कैथल रोड पर सुरक्षा इंचार्ज थे। रविवार को वह ड्यूटी पर आए थे। वह भी काम से करनाल आया हुआ था। काम निपटाने के बाद शाम को पिता के पास सेलर में चले गए।
रात को घर जाने के लिए वे जब अपने पिता के साथ सड़क पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे, तो उस समय करनाल की तरफ से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता उछलकर सड़क पर जा गिरे। उनके सिर पर चोटें आई। कार चालक मौके से फरार हो गया। मेडिकल कॉलेज लाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें