फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेक्टर-12 की बिजलीरातभर गुल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के सेक्टर-12 में बीती रात एक वर्ना कार ट्रांसफॉर्मर के एच पोल से जा टकराई। जिससे ट्रांसफॉर्मर गिर गया। इस कारण से रातभर सेक्टर-12 की बत्ती गुल रही। विभाग के अनुसार इस घटना से बिजली निगम का करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शी ई-रिक्शा चालक ने बताया कि एक वर्ना गाड़ी बहुत तेज रफ्तार में थी। पहले उसने थार गाड़ी को टक्कर मारी और उसके बाद बिजली के खंभे में जा टकराई। हादसे में वर्ना गाड़ी के एयर बैग खुल गए। इससे उसने लाल रंग की थार को भी टक्कर मार दी। गाड़ी जिला सचिवालय की तरफ मुड़ने वाली थी जिसमें दंपती व उनका छह माह का बच्चा था। खंभे में टकराने के बाद वर्ना गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के पार्ट दूर दूर तक बिखर गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस वक्त खंभे को टक्कर मारी, उस समय बिजली की तारों में करंट दौड़ रहा था। गनीमत रही कि ट्रांसफॉर्मर या फिर बिजली की तार गाड़ी पर नहीं गिरी, नही तो करंट लगने से बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में लाल रंग की थार कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, गाड़ी के टायर फट गए और आगे वाले पहिये का एक्सल टूट गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर बिजली निगम की टीम ने बिजली के कनेक्शन काटे। थार कार चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। एसएचओ विष्णु मित्र ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली जाएगी, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर-12 की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। लोगों का कहना है कि सेक्टर-12 लघु सचिवालय कट से पहले स्पीड ब्रेकर बनाए जाने चाहिए ताकि रफ्तार पर लगाम लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें