फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चाइनीज डोर से आंख हुई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। चाइनीज डोर खरनाक साबित हो रही है। अब कैथल पुल पर बाइक सवार चाइनीज डोर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चेहरे पर गहरा कट लग गया है। जिससे आंख को काफी नुकसान हुआ है।
डॉक्टरों ने युवक को आंख का ऑपरेशन कराने की सलाह दी। वहीं युवक के परिजनों ने जिला प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि प्रतिबंध लगने के बावजूद शहर में दुकानों पर धड़ल्ले से चाइनीज डोर बिक रही है।
विज्ञापन

इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। प्रेमनगर निवासी सौरभ ने बताया कि शनिवार शाम को वह बाइक पर सवार होकर कैथल पुल से अपने घर जा रहा था तो चाइनीज डोर उसके सामने आ गई।
विज्ञापन

उसने हाथ से डोर को हटाने का प्रयास किया तो डोर उसके चेहरे पर आ गई और आंख के समीप गहरा जख्म बन गया।
इस दौरान बहुत खून निकला। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया तो डॉक्टरों ने बताया कि उसकी आंख खराब हो चुकी है। अब आंख का ऑपरेशन कराना होगा और चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराने पर ही चेहरा ठीक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें