फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अग्निवीर भर्ती में दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। अग्निवीर (मिलिट्री पुलिस) भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। इसके तहत अभ्यर्थियों का फिजिकल एवं मेडिकल परीक्षण होगा। इस चरण में पहले पुरुष और इसके बाद महिला अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। अंबाला कैंट के खडगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में दूसरे चरण की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, चार से आठ फरवरी तक अग्निवीर पुरुष (मिलिट्री पुलिस) की प्रक्रिया होगी। इसमें हरियाणा के अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष अभ्यर्थी शामिल किए जाएंगे। इसके बाद नौ और 10 फरवरी को इसी स्थल पर दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल एवं चंडीगढ़ की अग्निवीर महिला (मिलिट्री पुलिस) अभ्यार्थियों की भी भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। दूसरे चरण में वे पुरुष अभ्यर्थी जो कि प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए हैं, वे भाग ले सकते हैं। प्रवेशपत्र के आधार पर ही महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें